आजमगढ़:आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने सपा प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज की जीत के जनता से मांगा वोट

Azamgarh: Former Aam Aadmi Party candidate Engineer Sunil Kumar Yadav demanded votes from the people for the victory of SP candidate Daroga Prasad Saroj

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:लोकसभा क्षेत्र लालगंज में इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने डोर टू डोर संपर्क करकेसमाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज की जीत के लिए आम जनता से मांगा वोट उन्होंने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस तथा अन्य पार्टियां 70 वर्ष मे भारत के अंदर जो धरोहर तैयार किया भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में भारत को लूटने का काम किया है।

 

 

 

बड़ी-बड़ी संस्थाओं को बेचने का काम किया है यहां तक की रेलवे एयरपोर्ट लाल किला आदि जैसी भारत की धरोहर को चंद पूंजी पतियों के हाथ में गिरवी रखने का काम किया है तो कहीं बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जीस ट्रेन के डब्बे पर भारतीय रेल लिखा जाता था। भाजपा के चलते अब उस ट्रेन के डब्बे पर अडानी रेल लिखा जा रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि यह बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी का भारतीय संबिधान बदलकर अपना संबिधान लागू करना चाहते है जिससे मनमानी करने मे इन्हें और आसानी होसके।

Related Articles

Back to top button