आजमगढ़:आओ मिलकर अलख जगायें शत प्रतिशत मतदान कराएं नीमा द्वारा किया गया मतदान जागरूकता अभियान

Azamgarh: Let's awaken the awareness together to get 100% voting awareness campaign by Neema

वोट सर्वाधिक महत्वपूर्ण है अपने अधिकार जरूर करें प्रयोग डॉ डी डी सिंह,मतदान हर किसी का अधिकार है। इसलिए इसका प्रयोग सबको अवश्य करना चाहिए डॉ अजीम अहमद अध्यक्ष नीमा

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़: जनपद में मतदान दिनांक 25 मई 2024 को शत प्रतिशत मतदान करें, इसके लिए लोक सभा 68-लालगंज एवं 69-आजमगढ़ के अन्तर्गत नीमा आजमगढ़ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदान दिनांक 25 मई को अधिक से अधिक लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु लोकतंत्र के महापर्व पर आजमगढ़ के नीमा चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ लोकतंत्र की सेहत का भी मंत्र दे रहे हैं।

 

वह पर्चे पर मतदान को प्रेरित करने वाली मुहर भी लगा रहे हैं। इसमें “आओ मिलकर अलख जगाएँ, शत प्रतिशत मतदान कराएँ“ का स्लोगन अंकित है। दवा, जाँच और अन्य जरूरी सलाह के साथ पर्चे पर अनिवार्य रूप से मुहर लगाई जा रही है। अब तक हजारों मरीजों के पर्चे पर मुहर लगाई जा चुकी है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल

एसोसिएशन (नीमा) आजमगढ़ ने यह पहल शुरू की है। अधिक से अधिक मुहर लगाने के लिए नीमा के सभी चिकित्सकों के यहाँ मुहर और स्याही की व्यवस्था की गई है। मुहर लगाने के बाद चिकित्सक मरीजों को मतदान अवश्य करने और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का मंत्र दे रहे हैं। नीमा द्वारा यह अभियान शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रमुखता से चलाया जा रहा है।

 

पूर्व अध्यक्ष डॉ. डी.डी. सिंह का कहना है कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व होता है। वोट के अधिकार के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। इसी के लिए संगठन द्वारा जागरूकता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक-एक वोट का महत्व है। अतः सभी को अपने वोट की ताकत का एहसास करते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए।

 

अध्यक्ष डॉ. अजीम अहमद का कहना है कि मतदान हर किसी का अधिकार है। इसलिए इसका प्रयोग सबको अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button