आजमगढ़ में सदर लोकसभा क्षेत्र 69 व लालगंज लोकसभा 68 के प्रत्याशी अपना व्यय लेखा 2 दिनों के अंदर करें प्रस्तुत अन्यथा होगी कार्यवाही

Candidates of Sadar Lok Sabha constituency 69 and Lalganj Lok Sabha 68 in Azamgarh should submit their expenditure accounts within 2 days, otherwise action will be taken

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:सहायक रिटर्निंग आफिसर लोक सभा क्षेत्र 69-आजमगढ़, ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में लोक सभा क्षेत्र 69-आजमगढ़ के लिए विजय कुमार एवं शशिधर प्रत्याशी है।

 

निर्वाचन व्यय लेखें की जाँच हेतु 03 तिथियाँ 13 मई 2024, 17 मई 2024 एवं 22 मई 2024 निर्धारित की गयी है। दिनांक 22 मई 2024 को मा० व्यय प्रेक्षक के दिशा निर्देश में सर्किट हाउस कोटवा आजमगढ़ में लेखा टीम के समक्ष विजय कुमार एवं शशिधर द्वारा लेखा जाँच करायी गयी, परन्तु प्रस्तुत व्यय लेखा रजिस्टर के साथ निर्वाचन व्यय हेतु पृथक से खाते का विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया।

 

उपरोक्त के सम्बन्ध में अपने निर्वाचन व्यय लेखे हेतु पृथक से खोले गये खाते की प्रति नामित लेखा टीम को 02 दिनों के अन्दर उपलब्ध करायें अन्यथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।

Related Articles

Back to top button