आजमगढ़:मतदान को लेकर धमकी देने गाली गलौज की वायरल विडिओ में जीयनपुर पुलिस ने एक को उठाया

Azamgarh: Jeenpur police picked up a man in a viral video of voting threats

वायरल विडिओ का संज्ञान जीयनपुर कोतवाल प्रभारी ने लिया संज्ञान,कोतवाली परिसर में पकड़े गये युवक के समर्थन में दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे पुलिस कर रही जाँच

 

 

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

 

 

सगड़ी आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की कुदारन तिवारी निवासी महिला की वायरल विडियो में भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर दूसरे वर्ग पर गाली गलौज मारपीट और धमकी देने का लगाया था आरोप पुलिस ने लिया संज्ञान युवक को पकड़ कर जांच में जुटी।

 

 

 

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी निवासी अनीता पटेल की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें भाजपा के पक्ष में मतदान करने को लेकर गांव के ही दूसरे वर्ग पर गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। जिसको जीयनपुर कोतवाल प्रभारी विवेक पांडेय ने संज्ञान में लेकर एस आई नीलमणि को निर्देशित किया एस आई नीलमणि सिंह ने कुदारन तिवारी निवासी अमन यादव पुत्र गिरिजा शंकर को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

वहीं देर शाम तक गांव के दर्जनों की संख्या में लोग जीयनपुर कोतवाली पर जुटे रहे। वहीं जीयनपुर पुलिस दोनों पक्षों से सच्चाई की तलाश में लगीं रही।

Related Articles

Back to top button