UP EXIT pool 2024:एग्जिट पोल के आंकड़ों पर पूर्व विधायक आदिल शेख बोले,धांधली के लिए ऐसा एग्जिट पोल दिखाया जा रहा, इस पर नही किया जा सकता भरोसा

आजमगढ़, 1 जून: लोकसभा चुनाव के मतदान का दौर अब खत्म हो चुका है। देश भर में सात चरणों में वोट डाले गए। तमाम प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो चुकी है। इसी बीच चुनाव के बाद तमाम न्य़ूज चैनल्स के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसमें देश में एक बार फिर एननडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आदिल शेख की की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे गलत बताया है।

 

 

आदिल शेख ने कहा कि जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, वो मैनेज किए गए हैं, झूठे हैं। इस पर कोई यकीन नहीं है। यह भी हो सकता है कि बहुत बड़ी धांधली के लिए ऐसा एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है, जमीनी सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की रैलियों में भीड़ जुट ही नहीं रही थी, तो ऐसे में सवाल है कि इन्हें इतना वोट कहां से पड़ गया।

 

 

उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि इसमें बहुत बड़ा षड़यंत्र है। ये जितने भी टीवी चैनल्स हैं, वो पूरे साल मोदी भक्ति करते रहे हैं, इन्होंने कभी सच्चाई तो दिखाई नहीं है, इसलिए मुझे इस एग्जिट पोल पर कोई भरोसा नहीं है।

 

 

एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश की सभी 80में ,69से74लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत दिखाए जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर भी यकीन करना मुश्किल है। वोटिंग के दिन भाजपा के कार्यकर्ता और वोटर दिखाई भी नहीं दे रहे थे। ऐसे में सवाल है कि इनको कहां से ये वोट मिल जाएंगे। जो भी एग्जिट पोल आ रहे हैं, उससे मैं पूरी तरह असहमत हूं।
पंजाब में भाजपा जब प्रचार ही नहीं कर पाई, तो जीत कहां से रही है। ईवीएम में घोटाला कर रहे होंगे। पंजाब में भाजपा घुस ही नहीं पाई है।

 

 

‘इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीत रही है’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस दावे पर उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल सही कह रहे हैं। अगर चुनाव निष्पक्ष हुआ है, तो इंडिया गठबंधन को तीन सौ से अधिक सीटें मिलेंगी। इस चुनाव में हिंदू-मुसलमान का कार्ड नही चला। यह चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, संविधान बनाने के नाम पर हुआ है।

Related Articles

Back to top button