आजमगढ़:लू लगने से किसान की मौत, पुलिस शव को कब्जे मे लेकर भेजा पीएम के लिए
Azamgarh: Farmer died of heat stroke, police took possession of the body and sent it to PM

गंभीरपुर से पद्माकर मिश्रा की रिपोर्ट
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी नारायण यादव 53 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम मूरत यादव उर्फ कांता की रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे लूँ लगने के कारण मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी नारायण यादव 53 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम मूरत उर्फ कांता यादव शनिवार को खेत में काम कर रहे थे कि अचानक लू लगने के कारण गिर गए परिजन आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए जहां पर उनका इलाज चल रहा था कि रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था पुत्री की शादी हो गई है और अभी दोनों पुत्र सत्यम यादव 18 वर्ष, शिवम् यादव 15 वर्ष अविवाहित हैं।पत्नी की लगभग 10 वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है।



