आजमगढ़:मतगणना के दिन रूट डायवर्ट रहेगा, यातायात विभाग ने जारी किया गाइडलाइन
Azamgarh: Route will be diverted on counting day, traffic department issued guidelines

आजमगढ़ /रानी की सराय आगामी दिनांक 04 जून 2024 को होने वाली लोक सभा निर्वाचन -2024 की मतगणना के लिए , सुव्यवस्थित व सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 04 जून 2024 को सुबह 6 बजे से निम्न रूट डायवर्जन कराया जाएगा –
( बडे वाहनो(ट्रक, डी0सी0एम0) के लिए डायवर्जन)
1. वाराणसी/जौनपुर की तरफ से आज़मगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन (ट्रक, डी0सी0एम0) सेमरहा अण्डर पास थाना रानी की सराय से अण्डर पास से ऊपर चढ़ कर भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर चौराहा, बैठोली होकर अपने -अपने गंतव्य को जाएगी ।2. जनपद मऊ की तरफ से आजमगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन (ट्रक, डी0सी0एम0) बैठोली तिराहा से हाफिजपुर चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से सेमरहा अण्डर पास होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी ।3. भंवरनाथ चौराहा से किसी भी प्रकार का बड़ा वाहन (ट्रक, डी0सी0एम0) शहर के अन्दर नही जाएगी ।
(छोटे वाहन, प्राईवेट बस, रोडवेज की बस के लिए डायवर्जन)1. बेलईसा चौराहा से समस्त प्रकार के वाहन जिनको आजमगढ़ शहर की तरफ आना है व बेलईसा से दाहिने मुंड कर हुसैनगंज तिराहा से बांयें मुंड कर विश्वकर्मा तिराहा होते हुए शहर की तरफ आयेगी । 2. जिन वाहनो को आजमगढ़ शहर की तरफ से बेलईसा की तऱफ जाना है वे विश्वकर्मा तिराहा से बाये मुंड कर हुसैनगंज तिराहा,
से दाहिने मुड़ कर बेलईसा की तरफ जायेगी । 3. सेवटा मोड़ से समस्त प्रकार के वाहनो का FCI चकवल की ओर जाना पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा ।4. पकड़ीहा रानीपुर मोड़ से समस्त प्रकार के वाहनो का FCI चकवल की ओर जाना पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा ।



