आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Azamgarh: A man arrested for rape under the guise of marriage

आजमगढ़;बरदह थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया
कि अभियुक्त राहुल राजभर पुत्र जितेन्द्र राजभर ग्राम- पारा कमाल थाना खेतासराय जनपद जौनपुर द्वारा शादी की झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 186/24 धारा 376 भादवि0 पंजीकृत किया गया । शनिवार को मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त राहुल उपरोक्त को लल्लूगंज बाजार से समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया।
शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मौर्य मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हुल राजभर पुत्र जितेन्द्र राजभर ग्राम- पारा कमाल थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को लल्लूगंज बाजार से समय करीब 08.45 बजे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।



