आजमगढ़:टहलने गए युवक की पोखरी में डूबने से मौत,पुलिस ने शव को पंचनामें के बाद भेजा पोस्टमार्टम में,परिवार का रो रो कर बुरा हाल सांत्वना देने वालों की भीड़
Azamgarh: Youth drowned in a pond while walking, police sent the body after post-mortem, the family cried and the crowd of consolers

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली के जामेतुल बनात नगर में स्थित पोखरे में डूबने से राजू प्रजापति नामक की मौत हो गई। डेढ़ घंटे की तलाश के बाद उसका शव पोखरे से निकला गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर अन्य परीक्षण के लिए भेज दिया। जीयनपुर कस्बे के बाजार खास का निवासी राजू प्रजापति पुत्र राजेश कुमार प्रजापति उम्र 32 वर्ष मंगलवार को दोपहर में कोईरिया के पोखरे पर टहलने गया था।
धूप होने के चलते वह पेड़ की छांव में पोखरे के किनारे बैठ गया। इस बीच डेढ़ बजे दिन के लगभग उसका पैर फिसल गया और वह पोखरी में डूबने लगा। बगल में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया तो आस-पड़ोस के लोग काफी संख्या में जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक बीके सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद कुछ युवक पोखरे में शव की तलाश करने लगे।
लगभग एक घंटे तलाश के बाद डूबे युवक का शव बाहर निकला गया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक राजू प्रजापति दो भाइयों में बड़ा था। उसके पास दो लड़के राज और शुभम है। पिता राजेश प्रजापति पत्नी सुनीता देवी और उसकी मां एवम् परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।



