आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस को किया गया एलर्ट
Azamgarh: Police have been issued an alert to ensure safe conduct of Bakrid festival under the direction of Superintendent of Police

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश के क्रम में जनपद आजमगढ़ में दिनांक- 17.06.2024 को होने वाले बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है जिनमें जनपद आजमगढ़ को सुपर जोन, जोन व सेक्टरों में बांटा गया है।सुपर जोनल का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी,जोनल अधिकारी जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व सेक्टर अधिकारी के रूप में जनपद के समस्त थाना प्रभारी को नियुक्त किया गया है।
उक्त त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद आजमगढ़ को 03 सुपर जोन, 06 जोन तथा 25 सेक्टरों में बांटा गया है। उक्त त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में संवेदनशील स्थान “अ” श्रेणी-122, “ब” श्रेणी- 137, “स” श्रेणी- 139 में बांटा गया है।उक्त त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में 356 मस्जिद, 319 ईदगाह कुल 675 स्थानों पर नमाज अदा किया जाना है। जिनपर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी है। जनपद में कुल लगभग 3500 पुलिस बल की ड्यूटी शान्ति एवं कानून व्यवस्था में लगायी गयी है। जनपद में 02 कम्पनी PAC की ड्यूटी सर्किलवार/थानावार संवेदनशीलता के आधार पर लगायी गयी है।उक्त त्यौहार के दृष्टिगत संवेदनशील थाना कोतवाली, निजामाबाद, बरदह, सरायमीर, बिलरियागंज, जीयनपुर व फूलपुर में QRT की ड्यूटी लगायी गयी है
तथा मुबारकपुर के चौकी लोहरा को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कर ड्यूटी लगायी गयी है।उक्त त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में सतर्क दृष्टि रखे जाने के साथ-साथ महत्वपूर्ण सूचनाओं को संकलित करने हेतु प्राइवेट ड्यूटी में LIU को लगाया गया है।जनपद के सभी संवदेनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जायेगी।



