आजमगढ़:एमएसडी ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन राजा संतोष कुमार मिश्रा नें वृक्षारोपण कर मनाया अपना 48 जन्मदिवस
Azamgarh: MSD Group of Colleges Chairman Raja Santosh Kumar Mishra celebrated his 48th birthday by planting trees

गंभीरपुर से पद्माकर मिश्रा की रिपोर्ट
आजमगढ़:ब्लॉक ठेकमा के ग्राम सभा बालपुर खरैला मे स्थित क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एम एस डी ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन राजा संतोष कुमार मिश्रा नें शुक्रवार को कॉलेज मे प्रांगण मे वृक्षारोपण करके अपना 48 वां जन्मदिवस मनाया।सुबह से ही राजा साहब को बधाई देने वालों का ताँता लगना शुरू हो गया था।
वृक्षारोपण करने के उपरांत राजा संतोष कुमार मिश्रा नें कहा की हम सभी लोगों को समय-समय पर वृक्षारोपण करना चाहिए घर में कोई भी शुभ कार्य हो तो हम सभी लोगों को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है। कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अनिल राय, पप्पू राय, रविंद्र मिश्रा, विंध्यवासिनी तिवारी, हिमांशु मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, जय हिंद यादव, कमलजीत यादव, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय,पुनीत पाठक समेत अनेक लोग उपस्थित रहें।



