संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत।
जिला संवाददाता,विनय मिश्र,
देवरिया।
देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के
उकीना गांव निवासी आंगनबाड़ी सहायिका सीमा देवी 35 पत्नी धर्मेन्द्र गोंड की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है प्रतिदिन की तरह दो दिनों जब सीमा नहीं दिखाई दी तो घर के आसपास के लोगों ने सीमा के बारे में जानने का प्रयास किए क्योंकि सीमा अपने घर में अकेले रहती थी। अगल-बगल के लोगों ने देखा कि छत में बने कुंडी से सीमा का शव झुल रहा है। इस बात की जानकारी जानकार लोगों को तब हुई जब दो दिनों से वह बाहर नहीं दिखी । इस घटना की सूचना किसी ने सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि परिवार में मृतका के अलावा उसके सास और ससुर हैं। लेकिन सास ससुर से संबंध अच्छे नहीं होने के कारण वह दोनों घर से दूर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। वह घर पर अकेली रहती थी । पति गुजरात में में प्राइवेट नौकरी करता है।सूत्रों की माने तो घटना दो दिन पहले की है । इससे पहले भी इस परिवार में एक युवक और एक युवती की मृत्यु फंदे से लटक कर हो चुकी है। जिसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है ।



