अधिवक्ता संघ एवं पुलिस शासन के बीच धक्का मुक्की। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सिविल लाइन रोड को किया जाम।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
देवरिया में जिलाधिकारी बनाम अधिवक्ता संघ का विवाद कम होने के बजाय उग्र होता जा रहा है अधिवक्ता पिछले 11 दिनों से जिला अधिकारी के खिलाफ आंदोलनरत है आंदोलन के ही क्रम में आज एक बार अधिवक्ता संघ और सुरक्षा में लगे हुए पुलिस प्रशासन के बीच धक्का मुक्की हो गई अधिवक्ता जिला अधिकारी से मिलने जा रहे थे वहीं पुलिस शासन अधिवक्ताओं को रोक रही थी जिसे लेकर विवाद उत्पन्न हो गया नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर देवरिया सिविल लाइन रोड को जाम कर दिया ।और जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रशासन के बल पर जिलाधिकारी कब तक हम लोगों की बात नहीं सुनेंगे अधिवक्ता जिद पर अड़े हुए हैं की यहां से जिलाधिकारी का ट्रांसफर जब तक नहीं होता है आंदोलन चलता रहेगा। जिला अधिकारी कार्यालय पर लगे हुए सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के साथ अधिवक्ताओं से धक्का मुक्की होने पर अधिवक्ता और उग्र हो गए जिलाधिकारी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



