आजमगढ़:नए कानून को लेकर बिलरियागंज पुलिस हुई अलर्ट, थाना प्रांगण में मीटिंग करके आम जनता को दिए नए कानून की जानकारियां

रिपोर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज स्थित बिलरियागंज थाना प्रांगण में नए कानून को लेकर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग और आम जनता उपस्थित रही। इस मौके पर थाना अध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि नए तीन कानून भारत में लागू हो चुके हैं। जिसके तहत विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्होंने बताया कि 18 साल से कम नाबालिक बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले को जहां आज जीवन का कारावास की सजा है वहीं मृत्यु दंड की भी सजा तय की गई है। इसके अलावा उन्होंने 302 जैसे कानून के अंदर आने वाली धारा का नाम बदलकर 103 रख दिया गया है। इसी तरह से तमाम कानूनी की जानकारियां दे ही रहे थे कि तब तक बारिश चालू हो गई। जिस कारण लोग उठकर तीतर बीतर हो गए। और इधर-उधर भागने लगे इसके बाद भी थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि हम गांव गांव में चौपाल लगाकर नए कानून की जानकारी देंगे। तथा मीडिया और समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आम जनता तक नए कानून की जानकारियां पहुंचाएंगे।



