आजमगढ़:तमंचा कारतूस के साथ विभिन्न घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार,चोरी की बाइक व कई मोबाइक बरामद

आजमगढ़:देवगांव कोतवाली पुलिस ने विभिन्न घटनाओ को अंजाम देने वाले तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व कई मोबाइल (कीमत लगभग 1.5 लाख रूपये) व अवैध असलहा व कारतूस बरामद ।
आवेदक हरिनाथ पुत्र मिश्रीलाल विश्वकर्मा सा0 सिकरौरा थाना देवगाँव आजमगढ के प्रार्थना पत्र दिनांक 05.07.2024 को आवेदक का भाई नटवर लाल जो घाट के लिए चार पाई लेकर देवगाँव बाजार से अपने घर जा रहा था कि रास्ते मे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल से आकर झपट्टा मारकर वादी के भाई का मोबाईल लेकर भाग जाना तथा वादी के भाई के गिरने के कारण कुल्हे की हड्डी टूट जाने तथा बदमाशो के पास असलहा होने के कारण कुछ नही कह पाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 270/2024 धारा 307 बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव कुमार सिंह द्वारा संपादित किया जा रहा है, शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय व उ0नि0 गौरव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीकान्तपुर गेट पर मौजूद होकर चेकिंग के दौरान गोड़हरा की तरफ से एक मोटर साईकिल काफी तेज गति से आती हुयी दिखायी दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया, बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मुड़ाकर भागना चाहे, लेकिन बारिश होने के कारण रोड़ पर मोटर साइकिल फिसल गयी और पीछे बैठा व्यक्ति असलहा निकाल कर पुलिस वालो को लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया । इसी बीच समस्त पुलिस बल द्वारा हिकमत अमली से फील्ड क्राफ्ट में सिखलाये गये तरीके से घेराबन्दी कर बदमाशो को पुनः असलहा लोड़ करने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर पकडें और हमराहीयान की मदद से भाग रहे तीनो बदमाशो को 40-50 कदम जाते जाते पकड लिया गया।
पकडे गये बदमाशों 1. शिवप्रसाद सरोज पुत्र दलसिंगार सरोज निवासी असवनिया थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को एक अदद .315 बोर का नाजायज देशी तमंचा, एक अदद खोखा कारतूस .315, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 मोबाईल, 2. प्रदीप राजभर पुत्र स्व0 जयनाथ राजभर निवासी घाटमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को 03 अदद मोबाईल तथा 3. वि सरोज पुत्र बच्चन निवासी घाटमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को एक अदद तमंचा .315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 अदद मोबाईल के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया।पकडे गये अभियुक्त शिवप्रसाद उपरोक्त का जुर्म 379,411 भादवि0 व धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0 270/2024 धारा 307,317(2) बीएनएस तथा अभियुक्त प्रदीप राजभर उपरोक्त का जुर्म धारा 109 बीएनएस व धारा 379,411 व मु0अ0सं0 270/2024 की धारा 307,317(2) बीएनएस व रवि सरोज उपरोक्त का जुर्म धारा 379,411 भादवि0 व धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाकर कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसा समय करीब 02.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोगो का एक गिरोह है हमलोग थाना क्षेत्र बरदह, गम्भीरपुर, देवगांव आदि स्थानो पर घूमफिर कर आने जाने वाले सीधे साधे राहगीरो से मोबाईल झपट्टा मारकर छीन लेते है या चोरी कर लेते है तथा मोबाईलो को बेंचकर प्राप्त को आपस में बांट लेते है तथा यह मोटर साइकिल हम लोगो ने हरिश्चन्द्र ढाबा मईखरगपुर से दिनांक 26.06.2024 को शाम करीब 07.30 बजे चुराया था जिसकी डिग्गी में रखा मोबाईल रेडमी जो रवि के पास से बरामद हुआ है, चुराये थे तथा रवि के पास बरामद एमआई मोबाइल हम तीनो ने मिलकर पेसारा जौनपुर से चुराया था तथा रवी के पास बरामद तीसरा ओप्पो मोबाईल उसका स्वयं का है।तथा प्रदीप राजभर के पास से बरामद मोबाईल रीयलमी मोबाईल हम तीनो ने मिलकर कबीरा पुलिया से तथा इनफिनिक्स मोबाईल मै व प्रदीप ने मिलकर दिनांक 05.07.2024 को दिन में करीब 03.00 बजे इसी मोटर साइकिल से ग्राम चौकी के पास मोरंग गिट्टी बालू की दूकान के पास एक व्यक्ति साइकिल से सिर पर चारपाई रखकर जाते समय उसका मोबाईल झपट्टा मारकर धक्का देकर गिराकर छीनकर भाग गये थे और तीसरा ओप्पो मोबाईल हम लोगो ने ग्राम बकेश से चुराया था तथा मेरे पास से बरामद टेक्नो मोबाईल मेरा स्वयं का है। तथा दूसरा रेडमी मोबाईल मै शिवप्रसाद व प्रदीप राजभर ने मिलकर असवनिया नहर की पुलिया पर रखा हुआ मोबाईल दिनांक 30.06.2024 को शाम को चुरा लिये थे। इन सभी मोबाईलो को हम लोग बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे थे किन्तु सही ग्राहक न मिलने के कारण बेंच नहीं पाये। आज हम तीनो इसी मोटर साईकिल से घुम फिर कर नया राहगीर तलाश कर कोई घटना करना चाहते थे किन्तु आप लोगो ने पकड लिया। साहब गलती हो गयी माफ करदें।बरामदगी का विवरण-
01 अदद मोटर साइकिल ( थाना गंभीरपुर से संबंधित )
अभियुक्तः- शिवप्रसाद सरोज – एक अदद .315 बोर का नाजायज देशी तमंचा, नाल में फसा हुआ एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर , एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर , 02 मोबाईल रेडमी व एक अदद मोबाईल टेक्नो
अभियुक्तः- प्रदीप राजभर – 03 अदद मोबाईल ओप्पो कंपनी, रीयलमी, इनफिनीक्स कंपनी का बरामद हुआ
अभियुक्तः- रवि सरोज – एक अदद तमंचा .315 बोर , एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर , एक अदद मोबाईल रीयलमी, 02 अदद मोबाईल एमआई , रेडमी

Related Articles

Back to top button