आजमगढ़:पीड़िता ने पुलिस की मिली भगत से पाटीदारों द्वारा घर के ऊपर बनी हुई बाउंड्री की दीवाल को तोड़ने का लगाया आरोप

रिपोर्ट:रोशन लाल
सगड़ी: रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माईल पुर निवासिनी मंजु यादव पत्नी धुरेंदर यादव ने अपने पटीदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह लोग काफी मनबड़ और दबंग किस्म के हैं । हमारा दो मंजिला मकान आज के 10- 15 साल पहले का बना हुआ है और पहले मंजिला पर हम बाउंड्री वॉल बना रहे थे , लेकिन हमारे पाटीदार पुलिस की मिली भगत से हमारे घर पर आकर हमें गाली गुप्ता देते हुए हमारे बाउंड्री वॉल दीवाल को गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी और दीवाल बनने नहीं दिया । वही जब हमने इसकी शिकायत पुलिस से की थी तो पुलिस की तरफ से हमें कोई मदद नहीं मिली और हमारे गांव के जो ग्राम प्रधान है वह पुलिस के साथ मिलकर हमारे साथ खेल-खेल रहे हैं और हम लोगों से राजनीतिक द्वेश निकाल रहे हैं जिसका कारण एक यह भी है कि हमारे गांव के जो ग्राम प्रधान है उनके पाटीदार ने हमारे पाटीदार की जमीन के बगल में घर बनाय है और हमारे पाटीदार की जमीन कब्जा की हुई है और ग्राम प्रधान अपने पाटीदार को बचाने के लिए हमारे पाटीदार के साथ मिलकर हमें परेशान करने का काम कर रहे हैं । जो कि हमारे घर का निचला तल्ला 15- 20 पहले का बना हुआ है और उपर का तल्ला बने 3 साल पहले का बना हुआ है। लेकिन हमारे गांव के प्रधान पुलिस को अपने गाडी़ मे बैठा कर मेरे घर पर लाकर हम लोगों को परेशान करते हैं। और हमारे पाटीदार झूठ ही बिना कारण ही हमारे घर पर आकर गाली गुत्ता देते हैं और हमसे लड़ाई – झगड़ा कर मारने – पीटने को उतारू हो जाते हैं जबकि हमारे पति घर पर नहीं है वह विदेश में नौकरी करते हैं हमारे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं हम अपने घर में एक अकेली औरत है । जिसका फायदा उठा कर हमारे पाटीदार और हमारे गांव के प्रधान हमें परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं ।
इस संबंध में जब रौनापार थानाध्यक्ष से मोबाइल द्वारा जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नहीं उठा तथा जब जब ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र यादव से बात की गई तो उन्हों ने बताया कि महिला द्वारा लगाया गया सारा आरोप झूठा है । और उन्होंने कहा कि जो पीड़ित महिला है वह गलत है।



