आजमगढ़:रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज पर लैपटॉप वितरण

आजमगढ़: बिंद्रा बाजार से राजेंद्र प्रसाद की खास रिपोर्ट
बिंद्रा बाजार/आजमगढ़: मुहम्मदपुर ब्लाक अंतर्गत रानीपुर रजमो रामदेव मेमोरियल पीजी कॉलेज पर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किया गया लैपटॉप पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जुलाई दिन बुधवार को विद्यालय प्रांगण में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कॉलेज प्रभारी श्री डीसी यादव, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद यूसुफ खान, कार्यालय प्रभारी श्री बरखू चौहान ,नोडल प्रभारी संजय चौहान, अमर सिंह चौहान, रण बहादुर चौहान, डॉक्टर अमरनाथ चौहान, प्रवक्ता मनोविज्ञान माया सिंह, रविंद्र राम, शैलेश कुमार, वरुण कुमार, मनीष कुमार तथा क्षेत्र के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि कॉलेज प्रभारी श्री डीसी यादव के कर कमलो द्वारा विद्यालय के छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट का वितरण किया गया टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए विशिष्ट अतिथि मोहम्मद यूसुफ खान ने अपने संबोधन में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है जिससे हमारे जिले प्रदेश व देश का मान गौरवान्वित हो इस मौके पर छात्र-छात्राएं विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।



