आजमगढ़:स्कॉर्पियो में 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ गोतस्कर संजय गिरफ्तार,चार फरार

Azamgarh: Goat smuggler Sanjay Saroj arrested with 1.5 quintals of banned meat in Scorpio, four abscond

आजमगढ़:देवगाव कोतवाली पुलिस ने स्कार्पियों वाहन के साथ एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उ0नि0 विनोद कुमार यादव द्वारा रात्रि 02.00 बजे में गश्त के दौरान कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज व बेशो नदी पुल के मध्य सडक के किनारे कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध कर चमडा छिला जा रहा था किन्तु हमलोगो को देखकर भाग गये मौके पर एक स्कार्पियो गाडी न- यू.पी 50 जे 9xxx भी खडी थी जिसके चालक सीट पर बैठा व्यक्ति नाम पता पुछने पर बिना नाम पता बताये गाडी सहित भाग गये। करीब 1.5 क्विंटल प्रतिबंधित मांस को बरामद किया गाय। बरामदगी के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0स0 276/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम बनाम पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी द्वारा संपादित किया जा रहा है। बुधवार को उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह को सूचना मिली कि हाईवे के किनारे कल गोवंशीय पशु का वध करने वाले मुल्जिमान स्कार्पियो गाडी से चिरकिहिट की तरफ से बरदह की तरफ जा रहे है यदि जल्दी घेरा बन्दी की जाय तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर बेसो नदी पुलिया बहद ग्राम चिरकिहिट के पास एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाडी गाड़ी से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा 04 अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतर कर भाग गये। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय सरोज पुत्र श्रीराम सरोज साकिन जयगहा थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया।

Related Articles

Back to top button