आजमगढ़:महेंद्र सिंह को प्राकृतिक खेती को साकार रुप देने के लिए मिला सम्मान
Azamgarh: Mahendra Singh received honor for making natural farming a reality

मार्टीनगंज-आजमगढ़
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन खुर्द गांव निवासी प्राकृतिक खेती के किसान महेंद्र सिंह को शनिवार को आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवम प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला के आयोजन के तहत 26जिलों के हर जिले के पांच पांच किसानों तथा कृषि बैज्ञानिकों की उपस्थिती में प्राकृतिक खेती करनें वाले किसान महेंद्र सिंह को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजेंद्र सिंह, अपर निदेशक प्रसार डा0आर आर सिंह की उपस्थिती में गुजरात प्रांत के राजपाल आचार्य देवब्रत ने अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 2013में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमन्त्री एवम वर्तमान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों महेंद्र सिंह को सम्मानित किया जा चुका है। महेंद्र सिंह विगत 11वर्षो से सुबास पालेकर कृषि विधि को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसमें एक शुद्ध देशी गाय से 30एकड़ में प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती अनंत जीवन का आधार विषय पर सम्पूर्ण समाधान चर्चा हुई ।इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक लेदौरा डा एल सी वर्मा, डा सुधीर नायक, डा विमल कुमार आदि लोग उपस्थित थे। कृषक महेंद्र सिंह को राजपाल के हाथों सम्मानित किए जाने पर शुभ चिंतकों ने उन्हे बधाईयां दी है ।



