आजमगढ़:बिजली कटौती से परेशान किसान व्यापारियों ने दिया धरना एसडीओ और नायब तहसीलदार के आश्वासन पर तीन घंटे बाद हुआ समाप्त

आजमगढ़:बिजली कटौती से परेशान किसान व्यापारियों ने दिया धरना एसडीओ और नायब तहसीलदार के आश्वासन पर तीन घंटे बाद हुआ समाप्त,अहरौलामें शुक्रवार को बिजली कटौती से परेशान किसान व्यापारियों ने रेडहा बिजली उप केंद्र पर धरने पर बैठ गए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी की लगभग 3 घंटे बाद 1:30 बजे मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार व बुढनपुर की नायब तहसीलदार वंदना वर्मा मौके पर पहुंच गयी आंदोलनकारीयों से 1 घंटे वार्ता के बाद जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ। बताते चलें लोक सभा चुनाव के बाद से लगातार बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है क्षेत्र के किसान और व्यापारी परेशान है आंदोलनकारियों का आरोप था की बिजली 24 घंटे में एक घंटे या 2 घंटे बिजली मिल पा रही है। 2 साल पहले से यहां 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है विभाग के उच्चाधिकारी फोन पर बात नहीं करते और कार्यालय जाने पर मिलतें नही अब सब कुछ ठेकेदार पर निर्भर बता रहे हैं जिस पर आंदोलनकारीयों ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग उठाई। क्षमतावृद्धि नहीं की गई जिसका खामियां किसान और व्यापारी भुगत रहे हैं आंदोलनकारीयों ने आरोप लगाया कि अभी एक हफ्ता पहले फुलवरिया बाजार में बिजली चेकिंग की गई थी जिसमें बकाया और लोड के नाम पर कनेक्शन काटे बिजली विभाग के लोगों द्वारा डरा धमकाकर सुविधा शुल्क वसूला गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जब भी कोई बिजली विभाग की शिकायत उच्च अधिकारियों से करता है तो स्थानीय अधिकारी जेई और लाइनमैन उस व्यक्ति का उत्पीड़न किया जाता है और तरह-तरह से उसे डराया धमकाया जाता है। यह मुद्दा नायब तहसीलदार और एसडीओ के सामने भी उठाया जिस पर नायब तहसीलदार वंदना वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहां की अगर ऐसी बात है तो उसे गंभीरतासे लिया जाएगा। आंदोलनकारी किसी उच्चअधिकारी को मौके पर बुलाने पर अडे हुए थे लेकिन नायब तहसीलदार और एसडीओ के आश्वासन के बाद धरना तीन घंटे बाद समाप्त किया 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार बुढ़नपुर बंदना वर्मा व बिजली विभाग के एसडीओ अवधेश कुमार को सौपा और चेतावनी दी की एक महीने में व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो पुनः चक्का जाम और तालाबंदी कर भूख हड़ताल पर व्यापारी और किसान बैठेंगे।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, विजय बहादुर सिंह, राजेशलाल श्रीवास्तव,वेदप्रकाश सिंह बादल, प्रेम सागर मोदनवाल, अखंड प्रताप सिंह, कलामुद्दीन, प्रमोद सिंह, राहुल यादव,सुहेल, अशोक प्रजापति, आदि लोग मौजूद रहे।



