आजमगढ़:युवती को भगाकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़: जहानागंज थाने की पुलिस ने युवती को भगाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 12-07-2024 को वादी की पुत्री को विपक्षी सुरज श्रीवास्तव पुत्र स्व0 योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव ग्राम भोपतपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 410/24 धारा 137(2), 87, 64 BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना अ0नि0 सुरेन्द्र कुमार दूबे द्वारा की जा रही थी। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 13(2) BNS व 3/4 पास्को एक्ट की घटोत्तरी व 324(4)(5) BNS की बढोत्तरी की गयी। बुधवार को थाना प्रभारी नि0अ0 सुरेन्द्र कुमार दुबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज श्रीवास्तव पुत्र स्व0 योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव निवासी भोपतपुर थाना जहानागंज उम्र 21 को मन्दे से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।