उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति सम्मान से हुए सम्मानित।  धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया, बरहज। पीएससी में तैनात बरहज क्षेत्र के ग्राम कोटपुर पिपरा निवासी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र राजबल्लभ श्रीवास्तव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति से पुरस्कृत होने की जानकारी मिलते ही परिवार एवं गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। धीरेन्द्र 25वीं वाहिनी पीएसी के बी कंपनी में प्लाटून कमांडर के पद पर जनपद रायबरेली में तैनात हैं।

स्वतंत्रता दिवस भारत सरकार की ओर से 17 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति वीरता एवं 70 पुलिस कर्मियों को सराहनीय उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की गई, राष्ट्रपति पदक पाने वालों में धीरेन्द्र का भी नाम है। धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीएसी सेवा में हमने अनुशासन में रहकर त्यौहारों, चुनावों, खेल आयोजनों, मेलों और कठिन प्राकृतिक आपदाओं के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दिया है। हमें गर्व है कि हमारी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा पदक प्राप्त होने का अवसर प्रदान हुआ है। राष्ट्रपति पदक की जानकारी मिलते ही गांव में ग्राम प्रधान बिंदु देवी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, रघुनाथ पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, जगदीश लाल, उपेंद्र आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button