पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है – इम्तियाज़ अंसारी

साइकिल चलाना, योग, व्यायाम करना लड़कियों के लिए ज्यादा जरुरी – सीमा सिंह, प्रधानाचार्या -सायरा गर्ल्स इंटर कॉलेज

रिपोर्ट अशरफ संजरी

भदोहीl भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी की अध्यक्षता में सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज से एक पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गयी।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस एस यादव और डॉ. प्रिया सुवन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर बड़ा चौराहा, फुलबाग होते हुए सायरा गर्ल्स इंटर कॉलेज पुरेगुलाब, पहुंची।

वहां पहुँचने पर सायरा गर्ल्स इंटर कॉलेज के संयोजक इम्तियाज़ अंसारी, प्रधानाचार्या सीमा सिंह साथ में अन्य अध्यापक, अध्यापिका और छात्राएं मौजूद रहीं। सभी ने साइकिल चालकों का फुल माला पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया। इम्तियाज़ अंसारी ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और वृक्ष लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। आज के आधुनिक युग में प्रत्येक व्यक्ति स्वयं में अत्यधिक व्यस्त है। किसी के पास समय नहीं है कि अपने शरीर पे कुछ समय देकर साइकिल चलाये, योग व्यायाम या और कोई खेलकूद करे। इसका परिणाम ये हो रहा है कि युवावस्था में सभी बीमार हो जा रहे है जो एक गंभीर समस्या का विषय है। ऐसे में भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय है जो स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण को भी बचाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने कहा कि मोटापा और जोड़ो के दर्द कि समस्या महिलाओं में सामान्य बीमारी हो गयी हैं। अगर सभी प्रतिदिन सूर्योदय के समय कुछ न कुछ साइकिल चलाये, योग व्यायाम करे, पैदल चले तो इन बिमारियों में राहत मिलेगी।

*सभी ने मिलकर सायरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 5 पौधे ( 2 आंवला, 1 बेल, 1 अमरुद और 1 निम्बू ) लगाया और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताये गए।*

संयोजक इम्तियाज़ अंसारी ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और साथ ही साथ साइकिल लेकर यात्रा में शामिल हुए।

 

साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर पुरेगुलाब, फुलबाग, नगर पालिका ज्ञानपुर रोड, सोनिया तालाब, बड़ा चौराहा, चूड़ीहारीमोहाल के आसपास का भ्रमण करते हुए *वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे भदोही को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम* का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में इसका समापन हुआ ।

बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा कई प्रदेश में पहुचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है।

साइकिल यात्रा में अताउल अंसारी अध्यक्ष, इम्तियाज़ अंसारी, डॉ. एस एस यादव, सीमा सिंह, बेचन सिंह, डॉ. प्रिया सुवन, संजय सिंह, मो० निज़ाम, नाज़रीन बानो, रविश कुमार, इशरत बानो, कोमल यादव, रीना, अमायरा, समृधि, सबा, मुश्ताक अंसारी, अबरार हाश्मी, अनिल बिन्द, प्रमोद मौर्या, महमूद आलम, इम्तियाज़ अहमद, महेंद्र यादव, मैनू अली, शिवांश जायसवाल, अबू हुरैरा, अबू दर्दा, नेहा, सायमा, आरिफा, सना, नाज़िया, सानिया, नौशीन फातमा, नमरा नाज़, नदरा नाज़, साहेबा, अलिस्बा, जोया, आबिदा, हसन, जीशान, कैस समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button