दुष्कर्म के प्रयास में असफल युवकों ने मां सहित बेटी को पीटा। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया, बरहज थाना क्षेत्र

के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही रहने वाले कुछ दबंग लोग महिला के घर में घुसकर उसके युवती और किशोरी से छेड़खानी करते थे जिसकी शिकायत 11 अगस्त को किया गया था। लेकिन फिर भी युवक अपनी मनमानी हरकत से बाज नहीं आरहे हैं।

विरोध करने पर पूरे परिवार को जाम से मारने की धमकी देते थे महिला ने थाने में पहुंच कर तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर आरोप लगाते हुए बताया की यह लोग हमारी युवती और किशोरी के साथ प्रत्येक दिन अश्लील हरकत करते थे मना करने पर मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते हैं रविवार की रात मौका पाकर आरोपित युवक घर में घुसकर मेरी किशोरी और युवती से अश्लील हरकत करने लगे शोर गुल सुन पास पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए इस समय दोनों भीड़ में मौका पाकर वहां से भाग निकले सोमवार की सुबह दरवाजे पर चढ़कर आरोपियों द्वारा युवती की मां और किशोरी को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर लिया जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button