विष्णु महायज्ञ के लिए निकली कलश की शोभायात्रा। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

देवरिया, भारत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर केवटलिया मे श्री विष्णु महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकल गई।

कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। समय बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं भी कलश लिए पहुंचने लगीं। करीब दोपहर तीन बजे गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। आगे-आगे शोभा यात्रा मेंडीजे भक्ति गीत पर ुयुवा थिरक रहे थे तो पीछे महिलाएं कलश लिए आगे बढ़ रही थीं।

संकट मोचन बड़े हनुमान गढ़ी पूर्वी केवटलिया मंदिर पर आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं रामलीला का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा के दौरान हर तरफ आस्था का सैलाब उमड़ता दिखा। दूर तक सिर्फ श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे थे। भक्ति गीतों एवं जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कलश यात्रा की तैयारी सुबह से ही शुरू हो गई। समय बढ़ने के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। महिलाएं भी कलश लिए पहुंचने लगीं। करीब दोपहर दो बजे गाजे-बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। आगे-आगे शोभा यात्रा में युवा थिरक रहे थे तो पीछे महिलाएं कलश लिए आगे बढ़ रही थीं। शहर के राम जानकी मार्ग से होते हुए सभी लोग थाना घाट पर पहुंचे, जहां श्री श्री 1008 केसरी दास त्यागी जी ने मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच कलश में जल भरा गया। विष्णु महायज्ञ में आजमगढ़ से पधारे हुए श्री सुरेश मिश्रा , महाराज आजमगढ़ की प्रभु श्री राम की मंगलमय कथा चल रही है, कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में एकत्र हो रही है कथा के बाद रामलीला और रासलीला का भी कार्यक्रम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button