थाना भलुअनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 करोड़ रुपए से अधिक के चरस व ब्राउन शुगर के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

जनपद देवरिया के थाना भलुअनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम करमटार गंगा मोड़ के पास से एक स्कार्पियो वाहन सं0 BR29BB3345 से 02 अभियुक्तों क्रमशः 1.अभिषेक कुमार चतुर्वेदी पुत्र श्री लल्लन चतुर्वेदी निवासी सनठी थाना रघुनाथपुर जनपद सिवान (बिहार) तथा 2.अमृताश सिंह उर्फ सन्नी सिंह पुत्र स्व0 योगेश्वर सिंह निवासी नरेन्द्रपुर थाना आन्दर जनपद सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । इनके पास से 6.4 किलोग्राम चरस तथा 440 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया । बरामद चरस की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए तथा बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है, इसप्रकार कुल बरामदगी लगभग एक करोड़ 15 लाख रुपए की की गयी । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद चरस व ब्राउन शुगर को कब्जे में लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button