घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से हो रही जल से वृद्धि से देवरा वासी भयभीत। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

घाघरा नदी का बरहज थाना घाट पर बने बाढ़ मापक के अनुसार शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 67. 95मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान 66 मीटर 50 सेमी से एक मीटर 40 सेन्टीमीटर उपर है। बारह घंटे में 5 सेन्टीमीटर बढ़ी सरयू नदी,ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। गांव व टोलों में पानी घुसने लगा है। दियारा क्षेत्र के दश रसिया टोला, बिचला टोला, हरिनारायण यादव टोला, विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गांव के स्कूलीहवा टोला, कतलीहवा टोला ,लोहार टोला, चौहान बस्ती , पुरानी हरिजन बस्ती के फूलचंद, राजकुमारी, वीरेंद्र, मुन्ना, सिंहासन, चंद्रावती देवी, के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है लोग किसी तरह से अपने घरों में छोटे बच्चों को लेकर रात गुजर रहे हैं ‌

पलेट नगर से आरती घाट जाने वाले सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ता है।परसिया देवार के ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद ने बताया कि दश रसिया टोला, चौधरी पुरा,नकईलवा के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है, धर्मपुर दीवार बिशनपुर दीवार मूसा डोभी सहित अन्य गांव पानी से गिर गए हैं जिससे लोगों को अनेक प्रकार की कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है। नदी धीरे-धीरे अपना विकराल रूप लेती जा रही है

Related Articles

Back to top button