Azamgarh news:वृक्षारोपण जन्म उत्सव 2023 का हुआ शुभारंभ जनपद न्यायालय परिसर में जिला जज द्वारा किया गया वृक्षारोपण

रिपोर्ट: आफताब आलम
आजमगढ़:माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार व संजीव शुक्ला माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के तत्वाधान में “वृक्षारोपण जन उत्सव-2023” का शुभारम्भ आज जनपद न्यायालय परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा आम का वृक्षारोपण कर किया गया।अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ श्री धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वृक्षारोपण जनपद न्यायालय परिसर में किया गया, जिसमें पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के कुल 450 फलदार व छायादार पौधे जैसे- आम, बरगद, पीपल, जामुन, आवंला, नीम, बहेड़ा इत्यादि लगाये गये।इस अवसर पर मनोज कुमार राय प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय, अजय कुमार सिंह पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सतीश चन्द्र द्विवेदी अपर जिला जज कोर्ट नं०-01, श्री ओमप्रकाश वर्मा-तृतीय, अपर जिला जज कोर्ट नं०-03,जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०) एक्ट,रामनरायन, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट, श्रीमती शैलजा राठी, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट,रामानन्द, अपर जिला जज कोर्ट नं0-06,प्रेम शंकर अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट नं0 01, श्रीमती संदीपा यादव अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट नं0 02,रमेश चन्द द्वितीय, अपर जिला जज एफ0टी0सी0-02,अशोक कुमार सिंह-IX, सिविल जज (सी०डि०), देवेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल जज सी०डि० एफ०टी०सी०,अभिनय सिंह, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड व अन्य सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसियेशन दीवानी न्यायालय के अध्यक्ष, वन विभाग के अधिकारीगण तथा न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



