शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

देवरिया, सर्व श्री राधा कृष्ण पल्ली के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस के रूप में जहां सारे शिक्षक एक तरफ शिक्षक दिवस को मना रहे थे वहीं 2005 के बाद नौकरी में आए शिक्षकों द्वारा शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस का पर विरोध किया। शिक्षकों का कहना था कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए क्योंकि अवकाश ग्रहण करने के बाद पेंशन ही मात्र एक जीविका का साधन होता है अगर पेंशन नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में परिवार भरण पोषण नहीं हो पता और घर परिवार से अपेक्षा का शिकार हो जाता है शिक्षक ऐसी स्थिति में पुरानी पेंशन बहाल की जाए ताकि शिक्षकों को अवकाश ग्रहण करने के बाद सम्मान के साथ घर परिवार और समाज में जी सके । स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में डा अमरेश त्रिपाठी, डा उमेश ,डा विनीत कुमार पांडे, डाअब्दुल हसीब, डा अमित चतुर्वेदी, डा राकेश सिंह, डाआभा मिश्रा, डा गायत्री मिश्रा, डा संजीव कुमार ,। डाअजय बहादुर, डा प्रज्ञा तिवारी, डा वेद प्रकाश सिंह , डा बृजेश यादव , डा प्रभु कुमार डा सज्जन कुमार गुप्ता आज शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग करते हुए विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button