हाथी का दांत साबित हो रहा है आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोना गढ़वा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अक्सर समय से नहीं खुलने के कारण मरीज को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मोना गढ़वा जो उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी लखनऊ द्वारा संचालित किया जाता है मरीज को स्वास्थ्य सेवा देने में बदहाल‌ हो गया है बताते चलें कि राजकीय चिकित्सा आयुर्वेद चिकित्सालय के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी थी कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होगी । आयुष चिकित्सा के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा मरीज का इलाज संभव होगा लेकिन इस चिकित्सालय के कर्मचारियों के लापरवाही के कारण शासन की मनसा पर पानी फिर रहा है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चिकित्सालय कब खुलेगा और चिकित्सालय कब बंद होगा इसका कोई निर्धारित समय सारणी नहीं है जिसके कारण कभी-कभी मरिज आकर के वापस चले जाते हैं।

हाथी का दांत साबित हो रहा है आयुर्वेद चिकित्सालय मोना गढ़वा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अक्सर समय से नहीं खुलने के कारण मरीज को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है ।

आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर मोना गढ़वा जो उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी लखनऊ द्वारा संचालित किया जाता है मरीज को स्वास्थ्य सेवा देने में बदहाल हो गया है ।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि चिकित्सालय कब खुलेगा और चिकित्सालय कब बंद होगा इसका कोई निर्धारित समय सारणी नहीं है जिसके कारण कभी-कभी मरीज आकर के वापस चले जाते हैं। इस आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अगल-बगल करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को चिकित्सा सुविधा सुलभ होती चिकित्सालय के एकडंगा , तेलिया कला, शुक्ल तेलिया,बरेजी, अफगान,तेलिया ,डुमरिया कोल , पैना,देऊवारी, गावो के मरीजो को इलाज सुलभ होता लेकिन मरीजो को इलाज देने वाला आयुर्वेदिक चिकित्सालय ही बदहाल‌है।

Related Articles

Back to top button