बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत खुशी मणि त्रिपाठी 1 दिन के लिए बनी , जिलाधिकारी। 

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

जिला संवाददाता।

देवरिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की दृष्टिगत आज जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की पहल पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा खुशी मणि त्रिपाठी ने आज प्रतीकात्मक रूप से जिला अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया। कार्यक्रम में जिला अधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि आज भी लोग बेटियों को बोझ समझते हैं यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है बेटी के पैदा होने पर लोग बेटों से कम आकते हैं, बेटी के पैदा होने पर खुशी मनाना चाहिए हमारा प्रयास है शासन का भी प्रयास है इसी कड़ी में मैं जिला चिकित्सालय में जाकर बेटी जन्मोत्सव मनाया और बिटिया को डीएम बनाया इस जनपद में महिला अधिकारी है। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि जो छोटी बच्चियों हैं वह चाहे हमें देखकर या कार्यक्रमों से उनके मन में भाव आए कि वह भी कुछ भी कर सकती हैं यह किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं है यह एक बहुत बड़ा उद्देश्य हर महिला अधिकारी का होना चाहिए ।इस शोध प्रयास के क्रम में प्रोवेशनल कार्यालय और भी कार्यक्रम आयोजित करेगा जिससे बच्चियों आगे बढ़ेगी और उनका उत्साहवर्धन भी होगा।

Related Articles

Back to top button