एसपी से मिलकर आरोपियों के गिरफ्तारी पर अडे पत्रकार। 

 

 

विनय मिश्र,जिला संवाददाता

 

देवरिया। एक सप्ताह पूर्व पत्रकार के साथ हुए बदमाशों द्वारा जानलेवा हमले को लेकर नाराज पत्रकारों में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे रहे। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने स्थिति की गंभीरता को लेते हुए पत्रकारों को आश्वासन दिया और कहा कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आपको बताते चलें की देवरिया जनपद के एक टीवी चैनल के पत्रकार मृत्युंजय प्रसाद पर कुछ रोज पहले न्यूज़ कवर करने से बौखलाए विपक्षियों द्वारा खुखुंदू चौराहे के पास पत्रकार को घेर कर तमंचे की नोक पर जाम लेवा हमला करने का प्रयास किया गया था ऐसी स्थिति में पत्रकार किसी तरह ग्रामीणों की मदद से अपनी जान बचाकर भाग निकला जैसे ही पत्रकार हमले की सूचना पत्रकार संगठन को हुआ पत्रकार साथी दर्जनों की संख्या में इकट्ठा होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे जिस पर एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button