कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
लार देवरिया, लार ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खरका तुला सजाओ में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश की शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ शोभा यात्रा का नेतृत्व आचार्य बृजेश मणि , त्रिपाठी कर रहे है जो भागवत कथा यजमान को श्रवण करायेगे।भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की मुख्य यजमान शामरति देवी पत्नी स्वर्गीय सुदामा प्रसाद ओझा द्वारा द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमें ग्राम वासियों के साथ कलश यात्रा निकाली गई जल भरकर पुनः कथा स्थल पर कलश स्थापित किया गया कलश यात्रा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से जय श्री राम ,जय राधे राधे, धर्म की जय हो आदि नारों के बीच पूरा माहौल भक्ति में हो गया था आयोजन कृष्ण कुमार ओझा ,श्रीमती सुभद्रा ओझा, संतोष कुमार ओझा ,पप्पू सहित समस्त ग्रामवासी शोभायात्रा से लेकर कथा के दौरान उपस्थित रहे। कथा प्रतिदिन 24 से 11 2024 से लेकर 30 11 2024 तक चलेगी इसकी जानकारी कृष्ण कुमार ओझा ने दी ।


