डीएम ने अटल आवासीय आयोजित उक्त परीक्षा का किया निरीक्षण

DM inspected the said examination conducted by Atal Residential

आजमगढ़ 18 मार्च: अटल आवासीय विद्यालय, गम्भीरवन, आजमगढ़ में सत्र- 2025-26 में कक्षा-6 एवं कक्षा-9 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा- 2025 का आयोजन आज आजमगढ़ मण्डल के तीनों जनपदों के एक-एक परीक्षा केन्द्र पर सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी  नवनीत सिंह चहल द्वारा जनपद आजमगढ़ में आयोजित उक्त परीक्षा का निरीक्षण किया गया। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों पर पर्यवेक्षकों और दण्डाधिकारियों के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात था । तीनों जनपदों के परीक्षा केन्द्रों पूर कक्षा 6 के लिये कुल 706 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 668 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कक्षा-9 के लिये कुल 465 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 422 आभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। तीनों जनपदों में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुयी। सत्र-2025-26 में कक्षा-6 में कुल 140 (छात्र-70, छात्रा- 70), कक्षा-9 में कुल 140 (छात्र -70, छात्रा-70) का नामांकन अटल आवासीय विद्यालय, गम्भीरवन, आजमगढ़ में किया जाना प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button