प्रचार वैन को डीएम व एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शासन की विभिन्न योजनाओं को किया जाएगा इस वैन से प्रचार-प्रसार

भदोही। सतत् प्रयास-समेकित विकास’, उत्कर्ष के आठ वर्ष, शासन की विभिन्न जनहितकारी नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों को जनपदवासियों तक पहुंचाने के क्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एलईडी प्रचार वैन को सोमवार को डीएम विशाल सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य व एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार के उत्कर्ष के 8 वर्षो में विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक इस एलईडी वैन के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। जिससे अन्त्योदय पर खड़े व्यक्तियों को भी विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी मुहैया कराते हुए उन्हें लाभार्थीपरक योजनाओं में आच्छादित किया जा सके। डीईओ डॉ.पंकज कुमार ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश के क्रम में 15 दिवसीय 7 से 21 अप्रैल तक एलईडी प्रचार-वैन के माध्यम से जनपद के समस्त विकासखंडों व संबंधित ग्राम पंचायतों, सभी बाजार कस्बों, निकायों, तहसीलों में पहुंचेगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर नल से जल योजना सहित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
चित्र परिचय:



