एरिया मैनेजेर व सेल्स अधिकारी ने गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने के लिए गैस वितरकों को दिलाई शपथ

मेहनगर/आजमगढ़:क्षेत्र के निजी होटल में बुधवार को गैस वितरकों की एक बैठक आयोजित कि गई। बैठक के मुख्य अतिथि गोरखपुर इंडियन ऑयल के एरिया मैनेजर रवि कुमार चंदेरिया व विशिष्टअतिथि सेल्स अधिकारी प्रिंस प्रभात ने जनपद के गैस वितरकों को शपथ दिलाया कि गैस उपभोक्ताओं को सुरक्षित करने के लिए निःशुल्क घर घर जाकर जागरूक करेंगे। इंडेन गैस एजेंसी के डिलीवेरी मैन द्वारा ग्राहको के घर जाकर एलपीजी गैस कनेक्शन के निशुल्क संपूर्ण जांच करेंगे जिसमे डिलीवेरी मैन द्वारा ग्राहको के घर का सिलिंडर,चूल्हा, कनेक्शन गैस , पाइप और रेगुलेटर की जांच करेंगे यदि गैस कनेक्शन पाइप 5 वर्ष पूर्ण हो गया हो या कोई अशुरक्षित रबर पाइप लगा है तो उसे डिलीवरी मैन द्वारा बदलवाना होगा ताकि किसी अप्रिय होने वाली घटना को टाला जा सके ।
होज पाइप का बाज़ार मूल्य 190 रुपए है । कारपोरेशन द्वारा विशेष अभियान के तहत सुरक्षा जांच के बाद पाइप बदलवाने पर ग्राहको को मात्र 150 रुपए मे ही उपलब्ध कराया जाएगा,
यदि किसी ग्राहक का फोन नंबर अपडेट नहीं है, तो एजेंसी पर आकर अथवा IVRS नंबर 7718955555 पर कॉल करे, भाषा विकल्प चुनने के बाद, सिस्टम ग्राहक से 7 से शुरू होने वाली 16 अंकों वाली एलपीजी आईडी दर्ज करने के लिए कहेगा। इसके बाद, SV संख्या या आधार के अंतिम 4 अंक को दर्ज करके प्रमाणित करना होगा। एक बार पुष्टि हो जाने पर, आपका फोन नंबर पंजीकृत हो जाएगा।
उपभोक्ता एलपीजी लीकेज कि संभावना में तत्काल 1906 नंबर पर कॉल करे कंपनी के कार्यकर्ता द्वारा तत्काल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।


