कम मतदान वाले बूथों पर चलाया गया जागरूक अभियान

सुपर फास्ट टाइम्स से आफताब आलम की रिपोर्ट

आजमगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिन बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुये थे तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए उन बूथों के मतदाताओं को जागरुक किये जाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता रैली तथा जागरुकता सम्बन्धी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा ग्रामीणों को दिनांक 25 मई, 2024 को उनके मत के प्रयोग करने हेतु जागरुक किया जा रहा है

 

 

तथा लोकतंत्र में उनकी सहभागिता के महत्व के बारे बताया गया।इसी क्रम में लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज/343 अतरौलिया विधान सभा क्षेत्र में एसडीएम लालगंज व सीओ लालगंज के नेतृत्व में पटेल इण्टर कालेज अतरौलिया से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली के माध्यम से छात्र/छात्राओं द्वारा मुख्य बाजारों, चौराहों एवं अन्य क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को 25 मई के दिन मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। 68 लालगंज लोक सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 307 पं0 भवन जमीन बेन्दुई में विधान सभा/लोक सभा में सबसे कम मतदान के दृष्टिगत चौपाल लगाकर 25 मई 2024 के दिन मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।इसी के साथ ही जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों के अन्तर्गत संबंधित अधिकारियों द्वारा चुनावी चौपाल, जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला के माध्यम से लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत निर्वाचन दिनांक 25 मई 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button