आजमगढ़:अज्ञात बदमाशों में युवक को चाकू मारकर किया घायल

आजमगढ़:थाना मेंहनगर के मढैया रसूलपुर के पास पीजी आई से लौट रहे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अरारा गांव निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र रामविलास को नहर पर गांव के मोड़ पर सुनसान प्रकार चाकू बाजी कर घायल कर दिया गया जानकारी पाकर पहुंचे लोगों ने एबुलेंस द्वारा सीएससी मेहनगर उठाकर ले गए जहां से उन्हें गंभीर स्थित में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना गंभीरपुर क्षेत्र के अरारा गांव निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र रामविलास सिंह शुक्रवार को पीजी आई गए थे वहां से वह अपने ननिहाल सिंहपुर चले गए ननिहाल से रात्रि लगभग 10:00 बजे खाना खाकर अपने घर के लिए निकले और जैसे ही मेहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर के पास पहुंचे थे की अज्ञात लोगों गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया और चाकू मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस घायल को पी एच सी मेहनगर ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button