आजमगढ़:अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़:रौनापार थाने की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को उ0नि0 दयाशंकर मय द्वारा चेकिंग के दौरान बघावर गौशाला के पास से समय करीब 10.50 बजे एक अभियुक्त राहुल यादव उर्फ पप्पू यादव पुत्र लालू यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र करीब 22 वर्ष को एक देशी तमंचा 303 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 303 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 153/2024 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।

Related Articles

Back to top button