स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ सुपर फास्ट टाइम्स

दुबहर/बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा पर सोमवार को स्कूल चलो अभियान एवम मतदाता जागरुकता की रैली बड़े उत्साह पूर्वक निकाली गई। जिसमे सम्मिलित बच्चे, शिक्षक एवम अभिभावक पूरे गांव का भ्रमण कर लोगो को शिक्षा एवम मतदान के प्रति जागरुक करते हुए इसके महत्व के बारे में ग्रामीणो को समझाया । शिक्षकों ने ग्रामिणो से अपने बच्चों को विद्यालय में नामंकन कराने की अपील किया। इस दौरान बच्चों के एक भी बच्चा छुटा संकल्प हमारा टूटाआदि नारों से पुरा गांव गुजयमान हो गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक माद्री सिंह, इंदुभूषण मिश्रा, रागिनी दूबे, रीमा रानी सिंह, जुली राय,सोनी सिंह, रणजीत सिंह, बिंदू पाण्डेय, डिंपल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button