आजमगढ़:यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में जिले में छ्ठवां स्थान प्राप्त कर छात्राओं ने विद्यालय का मान बढ़ाया

रिपोर्ट:रोशन लाल

सगड़ी तहसील के रामगढ़ स्थित इंद्रासन राय इंटर कॉलेज रामगढ़ की एक छात्रा ने इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले में छठवां और नौवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन कर दिया है। यह क्षेत्र का इकलौता विद्यालय है जो जनपद में रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। जिसे लेकर लोगों में में हर्ष की लहर दौड़ रही है।
इंद्रासन राय इंटर कॉलेज रामगढ़ के इंटरमीडिएट की छात्रा ज्योति चौहान 94.8 प्रतिशत अंक पाकर छठा स्थान हासिल किया तो विजयलक्ष्मी यादव ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नौवां स्थान हासिल किया ।दोनों बच्चियों का टॉप टेन की सूची में नाम आते ही विद्यालय परिवार व परिजन में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।
आज परिजन व विद्यालय परिवार में मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और मिठाई खिलाकर सम्मानित करने का काम किया है । बता दें की इसी विद्यालय के रोशनी राजभर 92.4% अंक पाया, है नीलू राय 91.2 प्रतिशत, रति राय 90.6%, अंक प्राप्त कर क्रमशः स्थान बनाया है, तो वहीं हाई स्कूल में विद्यालय की छात्र समीर सरोज, अंशु यादव, सपना मौर्या ,अंकेश मौर्य, पिंकी सरोज ने विद्यालय के टॉप सूची में नाम बनाया है।
विद्यालय परिवार और टॉपर छात्र-छात्राओं के माता-पिता बधाई देते हुए इन्हें आगे बढ़ने की शुभकामना की है और आशीर्वाद दिया है ।
परिजन और माता-पिता कमल कांत यादव, इंद्रमणि चौहान, उर्मिला देवी, इस्रावती देवी, विद्यालय प्रबंधक कैलाश कुमार राय, प्रधानाचार्य संगीता राय, शिक्षक अंजेश राय, आनंद कुमार, अनीता सिंह, संजीव राय, संजीव नायक ,सूरज मिश्रा, पवन शर्मा, रागनी राय ,प्रियंका राय आदि लोगों ने उपस्थित होकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

ज्योति चौहान ने कहा कि मेरा लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास करके आईएएस बनकर देश सेवा करना है ।उसने सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता और गुरुजनो को दिया। विजयलक्ष्मी यादव ने अपने परिजनों के साथ विद्यालय परिवार को दिया और कहां कि हमारी प्राथमिकता समाज सेवा व देश सेवा ही होगा।कठीन परिश्रम करना पड़ता है। 6 से 7 घंटे पढ़ाई करनी होगी।
प्रबंधक कैलाश कुमार राय ने मेधावी सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परिवार गांव देहात समाज और देश में तरक्की करने की कामना किया है।

Related Articles

Back to top button