आजमगढ़ में एक बार फिर बढ़ी सियासी हलचल,बसपा सुप्रीमो मायावती ने भीम राजभर को आजमगढ़ से भेजो बलिया जनपद के सलिमपुर,अब कौन देगा निरहुआ- धर्मेंद्र यादव को टक्कर

आजमगढ़:बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तरह लगातार सीटों पर उम्मीदवार बदल रही है, बुधवार को जारी उम्मीदवारों की सूची में भी बहुजन समाज पार्टी में एक उम्मीदवार बदल दिए हैं अब तक आठ उम्मीदवार मायावती बदल चुकी है,

 

 

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो ने बुधवार को आजमगढ़ लोकसभा सदर सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर की लोकसभा सीट बदल दी है,बलिया जनपद के सलिमपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बना दिया है, बहुजन समाज पार्टी ने तीन लोकसभा प्रत्याशियों के साथ ही एक और विधानसभा प्रत्याशी की भी घोषणा कर दी है, भीम राजभर के प्रत्याशी बदलें जाने से आजमगढ़ में एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है, अब कौन आजमगढ़ के सांसद निरहुआ व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का मुकाबला करेगा, जैसे ही भी राजभर का टिकट बदल गया वैसे ही आजमगढ़ सदर लोकसभा क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है,

बसपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का टिकट बदल दिया है। वह आजमगढ़ की जगह अब सलेमपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी ने भदोही से इरफान अहमद (बबलू) और हमीरपुर से निर्दाेष कुमार दीक्षित को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, पार्टी ने अपनी रणनीति में अहम बदलाव करते हुए विधानसभा उपचुनाव में भी प्रत्याशी उतारा है।पार्टी ने शाहजहांपुर की ददरौल सीट पर होने वाले उपचुनाव में सर्वेश चंद्र मिश्रा को टिकट दिया है।गौरतलब है कि बसपा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतारती रही है। लोकसभा व विधानसभा के तमाम उपचुनाव के दौरान बसपा ने अपने प्रत्याशी बीते कई वर्षों के दौरान नहीं उतारे हैं।

 

 

पार्टी की रणनीति में हुए इस बदलाव के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक बसपा के उपचुनाव में उतरने से ददरौल सीट पर अन्य दलों के प्रत्याशियों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। बता दें कि ददरौल सीट पर भाजपा ने अपने दिवंगत विधायक मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने अवधेश वर्मा को टिकट दिया है।

Related Articles

Back to top button