आजमगढ़:पैथोलॉजी के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में पैथोलॉजी के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक को अज्ञात चोर उठा ले गए पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक रानी की सराय थाना क्षेत्र के सेठवल रानी की सराय गांव निवासी प्रदीप यादव पुत्र रामदास यादव गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में साईं पैथोलॉजी नाम से पैथोलॉजी चलता है रोज की भांति प्रदीप अपने घर से आकर शुक्रवार को पैथोलॉजी के बाहर अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस गाड़ी यू पी 50 BK 1390 खड़ी किया

 

और दोपहर में देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। पीड़ित ने अगल बगल काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक कहीं नहीं मिली। प्रदीप यादव पुत्र रामदास यादव ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी दी गई तहरीर के आधार पर गंभीरपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Related Articles

Back to top button