समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सदर प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का सगड़ी विधानसभा में लगा चौपाल

Samajwadi Party's Azamgarh Sadar candidate Dharmendra Yadav's chaupal in Sagari Assembly

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:सगड़ी विधानसभा के भागीपुर सिकंधोपुर गांव की दलित बस्ती में आज ग्राम प्रधान प्रमोद यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सदर प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव , विधायक सगड़ी डाक्टर एच एन पटेल सहित दर्जनों लोगों का स्वागत अभिवादन किया गया।

 

 

धर्मेंद्र यादव ने भागीपुर सिकंधोपुर में कहा कि आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी जीत रही है, भारतीय जनता पार्टी संविधान को ही खतरे में डाल दिया है ।संविधान को बचाना है तो समाजवादी पार्टी को मतदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने किया तो संचालन विजय प्रकाश उर्फ गुड्डू यादव ने किया। इसी तरह सगड़ी विधानसभा के अजगरा मगरवी, चिलबिली, बनकटा बाजार गोसाई प्रधान प्रतिनिधि सार्थक यादव, बनकटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि समाजवादी पार्टी में लोगों का विचार बढ़ता जा रहा है। आए हुए लोगों का स्वागत अभिनंदन किया।अराजी देवारा करखिया,चिलबिली,चांद पट्टी,सिरही चौपाल के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीति और ईद पर प्रकाश डाला गया।

 

सगड़ी विधायक डॉ एच एन सिंह पटेल ने कहा कि अब की बार विधानसभा से भी अधिक वोट मिलेंगे और सर्वाधिक मतों से धर्मेंद्र यादव विजई होंगे। जनता का मूड अब बदल गया है। डॉक्टर असद इदरीश ने समाजवादी पार्टी को वोट करने के लिए अपील किया।

Related Articles

Back to top button