आजमगढ़:हैण्डपम्प बोरिंग के नाम पर ठगी करने वाला 25 हजार रूपये का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

25,000 reward for cheating in the name of hand pump boring inter-tribal vicious criminal arrested

आजमगढ़:जहानागंज थाने की पुलिस ने हैण्डपम्प बोरिंग के नाम पर ठगी करने वाला 25 हजार रूपये का इनामिया अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार; कूटरचित आधार कार्ड बरामद, वादी मुकदमा पंकज कुमार पुत्र रामधारी साकिन नीबी बुजुर्ग, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी शुभम चौधरी हाल पता सेक्टर 11, नोएडा, उ0प्र0 के मोबाइल नं0 93351xxxxxx व 90587xxxxx द्वारा वादी मुकदमा से सरकारी स्कीम के तहत जहानागंज ब्लाक के गाँवो में हैण्डपम्प बोरिंग कराने को कहकर वादी मुकदमा से विभिन्न गाँवो में 132 बोरिंग करा लेने जिसका खर्च 15 लाख रुपया आने व मात्र मजदूरी में केवल 30 हजार रुपया ही देने तथा शेष रुपया मांगने पर शासन से भुगतान होने पर देने को कहकर टाल मटोल करना तथा बाद में मोबाइल से कई बार फोन करने पर फोन भी न उठाने व अब तक रुपया न देने के संम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 557/23 धारा 406, 420 आईपीसी विरुद्ध विपक्षी शुभम चौधरी हाल पता सेक्टर 11, नोएडा, उ0प्र0 के मोबाइल नं0 9335149624 व 9058767864  के पंजीकृत है । जिसकी विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्रा के द्वारा संम्पादित किया जा रहा है।

रविवार को प्र0नि0 कृष्ण कुमार गुप्ता मय हमराह को सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभि0 शुभम चौधरी के द्वारा बोरिंग करवाकर 150000 रूपये लेकर फ्राड कर के भाग गया है उक्त अभि0 आज सठियाव ब्लाक मे फिर किसी को इसी तरह फ्राड कर के फंसाने के लिये आया है, उक्त ब्यक्ति रामपुर तिराहे पर खड़ा है । इस सूचना पर पुलिस तत्काल रामपुर तिराहे पर पहुँची जहां पर सठियाव रोड की तरफ बाई पटरी पर कोने के पास खड़े एक ब्यक्ति को पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम शुभम चौधरी पुत्र दयानन्द चौधरी निवासी महरौली जनपद मेरठ बताया । उसके कब्जे से 02 आधार कार्ड बरामद हुआ पहले आधार कार्ड को देखा गया तो उक्त आधार कार्ड मे नाम शुभम चौधरी पुत्र दयानन्द चौधरी निवासी महरौली जनपद मेरठ जन्म तिथि 1.02.1979 आधार कार्ड न0 802736xxxxxxx है तथा दूसरे आधार कार्ड मे रुकबान अली पुत्र आबाद अली निवासी बहेरी थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फर नगर जन्म तिथि 1.02.1979 आधार कार्ड न0 802736xxxxxx है दोनो आधार कार्ड रखने के बारे मे कड़ाई से पूछताछ में बताया कि साहब मेरा असली नाम रुकबान अली पुत्र आबाद अली निवासी बहेरी थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फर नगर है । मै सुभम चौधरी पुत्र दयाननन्द चौधरी के गलत नाम से यहा पर लोगो से ग्राम प्रधानो से ब्लाक पर जा जा कर बोरिंग का काम करवाता हूँ और अपना गलत आधार कार्ड के पते को लोगो को देता हूँ और उनसे बोरिंग कराने का झांसा देकर रूपया लेकर गायब हो जाता हूँ । आज फिर ब्लाक पर नये ब्यक्ति को फसाने के लिये आया था कि आप लोग के द्वारा पकड़ लिया गया । उक्त ब्यक्ति के पास से बरामद कूटरचित आधार कार्ड जिससे लोगो को धोखा देकर उनके रूपये लेकर अभि0 द्वारा फरार हो जाया जाता है, के आधार पर मुकदमे मे धारा 467/468/471 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा गिरफ्तार अभि0 रुकबान अली पुत्र आबाद अली निवासी बहेरी थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फर नगर को कारण गिरफ्तारी बताकर अन्तर्गत धारा 419/420/467/468/471 भादवि के अपराध का बोध कराकर पाकर बताकर समय करीब 11.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया ।उक्त अभि0 की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा पूर्व में 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया ।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि अभियुक्त विभिन्न जनपदों में जाकर किराये का रूम लेकर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर रहता है और उस जनपद के ब्लाकों में जाकर ग्राम प्रधानों की सूची एवं मोबाइल नम्बर प्राप्त करता है। ग्राम प्रधानों से अपना फर्जी नाम पता बताकर खुद को ठेकेदार बताता है और कहता है कि सरकारी हैण्डपाइप लगाया जाना है जिसके द्वारा बोरिंग के नाम पर ग्राम प्रधानों से पैसा वसूल कर फरार हो जाता है।

Related Articles

Back to top button