काशी दास बाबा का पूजन समारोह लक्ष्मीपुर में हुआ आयोजन

जिला संवाददाता,विनय मिश्र।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में काशी दास बाबा का पूजन भव्य रूप से ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों ने मिलकर किया। काशी दास बाबा की पूजा कब और कैसे शुरू हुई काशी दास है कौन, सबसे पहले जब भगवान श्री कृष्ण ने इंद्रदेव की पूजा बंद करके गोवर्धन पूजा शुरू कराई तो कान्हा के चचेरे भाई गोवर्धन पूजा की अगुवाई किया और कृष्ण से उन्होंने पूछा की गोवर्धन पूजा कैसे की जाए जिस पर भगवान कृष्ण ने बताते हुए कहा कि सबसे पहले पंचदेव पूजन समस्त देवी देवताओं का पूजन आवाहन करके दामोदर और गिरिराज का पूजन किया जाए इसके बाद तीन खप्पर चढ़ाया जाए पहले खप्पर गंगा माता, को दूसरा खपर स्वयं श्री हरि विष्णु को ,और तीसरा खप्पर जगत जननी मां भगवती को, पूजन के बाद आरती किया जाए उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया ।जाए कृष्ण के चचेरे भाई का नाम काशी दास था। जिन्होंने पूजा करने में श्रद्धा निष्ठा के साथ लग रहे। तभी से लोग घासीदास बाबा के नाम से पूजा करते चले आ रहे हैं। आज लक्ष्मीपुर ग्राम सभा में क्षेत्र वासियो और ग्राम वासियों द्वारा मिलकर सामूहिक रूप से काशी दास बाबा का पूजन आरती संपन्न कराया गया उपस्थित भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया यह परंपरा अति प्राचीन है ।जिसे आज भी यदुवंश के लोग मानते और पूजा करते चले जा रहे हैं।



