डीएम ने युवा उत्सव एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित। 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया,युवा उत्सव एचआईवी एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत मैराथन प्रतियोगिता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने पुरुष वर्ग से क्रमशः सनी यादव, शंभू कुमार, सत्यवीर, महिला वर्ग से काजल पासवान, आंचल निषाद, रोशनी निषाद तथा ट्रांसजेंडर वर्ग से शिवानी, चाहत एवं तमन्ना को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रचार प्रसार के माध्यम से युवाओं में एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान सुचारू रूप से चलाया जाए। जानकारी से ही इसकी रोकथाम संभव है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने कहा कि देवरिया जनपद एचआईवी एड्स उच्च जोखिम जनपदों में है। जनपद में 10 एकीकृत परामर्श एवं एचआईवी परीक्षण केंद्र पर निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा के साथ-साथ एचआईवी पॉजीटिव मरीजों को एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी के माध्यम से इलाज किया जाता है। स्कूल कॉलेज एवं गांव में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है।

इस अवसर पर विश्वनाथ मल्ल, उपेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, अफजल हुसैन, सत्य प्रकाश मिश्रा, नीरज मणि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button