आज की बरसात से किसानों में जगी आस, किसानो के खिल उठे चेहरे।

जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। प्रकृति ने आज झमाझम बारिश कर निराश हो रहे किसानों में एक बार पुनः आश जगा दिया है पिछले एक महीना से लगातार उमश भरी गर्मी और बरसात न होने के कारण किसान मायूस हो गए थे। लेकिन आज प्रकृति द्वारा बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत झमाझम बारिश कर किसानों को भरपूर जल प्रदान किया है जिससे किसानो के चेहरे पर मुस्कान ला दिया है किसानों का कहना है कि अब हम लोगों की धान की फसल अच्छी हो जाएगी इसके पहले अब तक हम लोगों ने तीन बार ट्यूबवेल के पानी से धान की फसलों की सिंचाई की है लेकिन आज की बरसात से हम लोगों को काफी राहत मिला है धान मक्का एवं सब्जियों के लिए यह बरसात वरदान साबित हुआ है।अभी भी आसमान में घने बादल छाए हुए है और बरसात होने की उम्मीद है।



