एक बार फिर बढ़ा सरयू का जलस्तर * तटवर्ती गांवों के लोगों के होश उड़े

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता

 

बरहज देवरिया। सोमवार की देर रात से घाघरा के जलस्तर में अचानक आई वृद्धि के कारण तटवर्ती गांवों के नागरिकों के होश उड़ गए हैं ।

बताया जाता है कि नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी का असर नदियों में दिखने लगा है बरहज तहसील क्षेत्र के गांव परासिया देवरा ,बिशनपुर देवार, धर्मपुर देवार ,मुशाडोही ,एक डंगा जर लहवा टोला ,आदि गांव के नागरिक बढ़ते जलस्तर के कारण काफी परेशान हो गए हैं ।

अभी गत 15 दिन पूर्व नदी का जलस्तर कम होने के कारण नदी द्वारा कटान तेजी से की जा रही थी कि नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण घाघरा के जलस्तर में भी मंगलवार को वृद्धि देखा गया नदी उस पार दियारा क्षेत्र के नागरिक आई बाढ़ के कारण जहां पशुओं को चारे का संकट था वही अधिकतम लोगों के घरों में पानी चले जाने के कारण आम जनजीवन काफी बेहाल हो गया था इससे वे लोग उबर भी नहीं पाए हैं कि एक बार फिर घाघरा नदी में आई अचानक वृद्धि के कारण एक बार फिर से तटवर्ती गांवों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें गाड़ी हो गई है।

जिसके कारण नदी तट के लोग दहशत में जी रहे हैं अगर नदी के बढ़ते जल स्तर का हालत यही रहा एक बार फिर दियारा क्षेत्र के लोगों का आम जनजीवन बेहाल हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button