कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री राम कथा। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

देवरिया: शारदीय नवरात्र के, पावन पर्व पर , ग्राम परसिया भण्डारी में श्री राम कथा का पहला दिन कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कथा ब्यास विरेन्द्र तिवारी के अगुवाई में बैण्ड बाजा के साथ हाथी, घोड़ा, , पालकी सहित सैकड़ो पुरुष व महिलाए कलश यात्रा में शामिल रहे कलश यात्रा माता कालिका जी के दरबार से शुरू होकर गाँव का भ्रमण करते हुए पड़री, देवरिया मीर, शुकरौली, बदली, होते हुए अहिल्यापुर देवी मंदिर पहुंची उसके बाद क्षेत्र भ्रमण कर परसिया भण्डारी कथा स्थल पर पहुंच कर कलश स्थापित किया कथा ब्यास ने बताया कि शुक्रवार को सायं काल सात बजे से श्री राम कथा शुरू कर 13 अक्टूवर को कऱ्या पूजन व भण्डारा के साथ समापन किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य यजमान राकेश सिंह, ब्लाक प्रमुख पवन कुमार गुप्ता ऊर्फ पिन्टू जायसवाल , राजकुमार गुप्ता,भोला मिस्त्री धनवंत सिंह, विजय प्रताप सिंह,

शालिनी प्रजापति, राधिका कन्नौजिया, कृति राधिका मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button